इस वर्ष इनकम टैक्स भरते वक़्त इन बातों का रखें खास ख्याल
आयकर विभाग ने सात जून को अपने प्रोजेक्ट CPC 2.0 के तहत अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल (www.incometax.gov.in) लॉन्च किया है। आयकरदाताओं के लिए रिटर्न भरने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया गया है। आयकर विभाग जल्द ही एक मोबाइल एप भी लॉन्च कर सकता है जिसमें इस पोर्टल के सभी फीचर मौजूद होंगे। बता दें कि आयकर विभाग इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाने का पहले ही एलान कर चुका है।
आयकर विभाग ने एक नई फाइनेंशियल ईयर 2021 में आईटीआर फॉर्म फाइल करने के लिए JSON नाम से एक नई सुविधा की शुरुआत की है। साथ ही फिलहाल केवल टैक्स रिटर्न फॉर्म आईटीआर 1, 2 और 4 को ही जारी किया गया है। ई-फाइलिंग पोर्टल से डेटा लेकर इन ये फॉर्म में आसानी से पहले से ही भरा जा सकता है। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, सैलरी इनकम, कैपिटल गेन और फॉर्म 26AS में मौजूद सभी जानकारियां शामिल हैं।
फाइनेंशियल ईयर 2021 से एक नई रिआयती टैक्स सुविधा को भी शामिल किया गया है। इसके तहत करदाता को रिटर्न भरने से पहले पुरानी टैक्स व्यवस्था और नई टैक्स व्यवस्था में से किसी एक का चुनाव करने का विकल्प मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति ITR फाइल कर रहा हैं तो ध्यान रखें कि EPF से निकाले गए पैसे को रिटर्न फाइल करते वक्त दिखाना होगा।
