सुरक्षाबलों ने पुलवामा में ढेर किए तीन आतंकी, टॉप कमांडर भी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। सुरक्षा बालों ने लश्कर के कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है। अबु हुरैरा पाकिस्तानी था। इसके अलावा मारे गए दो आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि देर रात गुप्त सूचना के आधार पर जब रात एक बजे सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने पुलमावा टाउन के न्यू कॉलोनी इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद रात भर दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही और अब तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर आई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
वहीं, दूसरी ओर कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की एक बड़ी साज़िश नाकाम कर दी है। एजेंसियों की मुस्तैदी से सैकड़ों लोगों की जान बच गई है। कुलगाम में रेलवे ट्रैक के पास 20 किलो IED बरामद किया गया है।
