सोने-चांदी के भाव में हुई वृद्धि, जानिए क्या है आज का गोल्ड प्राइज
भारत में आज सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी आई है. गुड रिटर्न्स वेबसाइट द्वारा उपलब्ध कराई गई दरों के अनुसार, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 47,090 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,090 रुपये है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार को सोने की कीमतें बिल्कुल सपाट कारोबार कर रही हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त में सोने का अनुबंध 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,266 रुपये 10 ग्राम पर 15 जुलाई को 9.05 बजे बंद हुआ। हालांकि, एक अन्य कीमती धातु चांदी गुरुवार को घरेलू बाजार में उछल गई. सितंबर का चांदी वायदा 0.08 रुपए बढ़कर 69,468 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
वंही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने के भाव सपाट रहे। रॉयटर्स के अनुसार, हाजिर सोना 0050 GMT तक 1,824.81 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 0.1% की तेजी के साथ 1,826.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि मुद्रास्फीति रीडिंग में हालिया स्पाइक के बावजूद केंद्रीय बैंक अपनी उदार मौद्रिक नीति जारी रखेगा।
