सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव
( words)
देश में आज सोने की कीमत में गिरावट देखी गई, जिसके बाद 22 कैरट सोने की कीमत 47040 प्रति 10 ग्राम हो गई। कल 22 कैरेट सोने की कीमत 47,410 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी का भाव भी घटकर 67101 रुपये प्रति किलो पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड के दामों में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई। आज इसमें 0.18 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है और इसका रेट 1801.82 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
