मुख्यमंत्री बीरेन देंगे मीराबाई चानू को नौकरी
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की मीराबाई चानू ने पहले दिन ही सिल्वर मेडल हासिल कर लिया इतिहास रच दिया। वहीं अब मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने चानू को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। बता दें कि मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है।
दरअसल, मीराचानी की जीत के बाद देशभर से लोगों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति ने उन्हें जीत की बधाई देकर इसे गर्व का पल बताया। वहीं, अब मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मीराबाई चानू को इस बात का आश्वासन दिया है कि उनके भारत लौटने पर सरकार उन्हें धन्यवाद के तौर पर उपयुक्त नौकरी देगी। बता दें, मीराबाई चानू रेलवे में टिकट चेंकिंग इंस्पेक्टर के तौर पर काम करती हैं।
