मानसून सत्र : सदन की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा स्पीकर बोले- सांसद नहीं माने तो होगी कार्रवाई
( words)
लोकसभा में कांग्रेस के कुछ सदस्यों की ओर से कागज उछालने की एक दिन पहले की घटना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद 11.30 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
लोकसभा स्पीकर बोले- सांसद नहीं माने तो कार्रवाई करनी पड़ेगी
लोकसभा की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ने सबसे पहले संसद की परंपरा और सदन के नियमों का पालन करने की गुजारिश की थी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अगर सांसद नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्पीकर ने सांसदों से संसद की गरिमा का ख्याल रखने की अपील की।
