हिमाचल आने के लिए पर्यटकों को लानी होगी आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट, फिर बढ़ी बंदिशे
( words)
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में बाहर से आने वाले परर्यटकों व अन्य लोगों के लिए एक बार फ़िर से आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। पर्यटकों को प्रदेश में प्रवेश के लिए कोविड-19 की आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट लाना या कोविड-19 की दोनों खुराकों का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कोविड के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसको देखते हुए कैबिनेट में कुछ बंदिशे लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा या फिर उन्हें को
