राम मंदिर के भूमिपूजन का एक साल पूरा, आज सीएम योगी अयोध्या पहुंचकर करेंगे भव्य आरती
( words)
आज ही के दिन एक साल पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन हुआ था। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे। सीएम योगी श्री रामलला की भव्य आरती करेंगे। साथ ही हनुमानगढ़ी जाकर पूजना अर्चना करेंगे। राम मंदिर का काम जोरों पर है, इस बीच सीएम योगी मंदिर निर्माण के कामों का जाएगा भी लेंगे। वहीं बीजेपी अन्नोत्सव कार्यक्रम मनाएगी अन्नोत्सव कार्यक्रम के तहत एक करोड़ गरीबों को 1 दिन में 5 किलो अनाज दिया जाएगा। सीएम योगी अयोध्या में कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे तो पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस माध्यम से जुड़ेंगे।
