भारतीय मूल की नताशा पेरी दुनिया के 'सबसे प्रतिभाशाली' स्टूडेंट्स' की लिस्ट में हुईं शामिल, देश का नाम किया रोशन
भारतीय मूल की अमेरिकी छात्रा नताशा पेरी को दुनिया का सबसे प्रतिभाशाली छात्र घोषित किया गया है। 11 वर्षीय नताशा पेरी को 84 देशों के 19,000 छात्रों के बीच उच्च ग्रेड-स्तर के परीक्षण के परिणामों के बाद यह खिताब दिया गया। खिताब मिलने के बाद उन्हें दुनिया के ‘सबसे प्रतिभाशाली’ छात्रों की सूची शामिल किया गया है। यह खिताब जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर की ओर से नताशा को दिया गया है।
बता दें कि जॉन्स हॉपकिन्स सीटीवाई दुनिया भर के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उनकी वास्तविक शैक्षणिक क्षमताओं को दुनिया के सामने लाने के लिए इस ग्रेड-स्तरीय परीक्षण का उपयोग करता है। जॉन्स हॉपकिन्स सीटीवाई टेस्ट का मैथेमेटिकल क्वांटीटिव सेक्शन में व्यक्त मात्राओं के बीच संबंधों को देखने की क्षमता को मापता है। यह ओरल और शब्दों के अर्थ और उनके बीच संबंधों की समझ का भी आकलन करता है।
गौरतलब है कि नताशा पेरी ने स्प्रिंग 2021 में जॉन्स हॉपकिन्स टैलेंट सर्च का टेस्ट दिया था। उस वक्त नताशआ ग्रेड 5 में थी। ओरल और क्वांटीटिव वर्गों में उसके रिजल्ट उन्नत ग्रेड 8 प्रदर्शन के 90 प्रतिशत के साथ थे।
