जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 5 जनवरी से जन जागरण अभियान शुरू
( words)

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों के द्वारा लोगों को गुमराह कर फैलाई जा रही भ्रांतियों के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी इन्द्रपाल शर्मा ने दी । विज्ञप्ति में कहा है कि जिला के पाँचो विधानसभा के सभी बूथों पर 5 जनवरी से जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें जिला व मण्डलों के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे और लोगों को नागरिक संशोधन बिल के बारे में सही व वस्तुत स्थिति से अवगत करवाएंगे।