रामपुर के ब्रोनी नाला झाकड़ी में भारी बारिश की वजह से सड़क पर आया मलबा, एन एच- 5 बंद
( words)
प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने प्रदेश में 11 और 12 जुलाई का अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद बीते कल से प्रदेश में झमाझम बादल बरस रहे हैं। भारी बारिश से रामपुर के ब्रोनी नाला झाकड़ी में सड़क मलबा आने से एन एच- 05 को बंद हो गया। रोड को खोलने का काम जारी है।
