हिमाचल : एनडीआरएफ के जवानों ने बोह में मलबे में फसे 5 लोगों को बचाया सुरक्षित
( words)
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर बोह घाटी में सोमवार को भारी बारिश के आई बाढ़ में 10 घर बह गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए मंगलवार सुबह करीब पांच बचे एनडीआरएफ के जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया। कल देर रात तक चले बचाव अभियान के दौरान पांच लोगों को सुरक्षित बचाया गया। इनमें दो बच्चीयां भी शामिल हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी भी मलबे में करीब नौ लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। सोमवार को बोह घाटी में एक महिला का शव मिला था। यहां अन्य घरों को खाली करवा लिया गया है। डीसी निपुण जिंदल और एसपी विमुक्त रंजन भी मौके पर मौजूद है। एनडीआरएफ के करीब 50 जवान बचाव अभियान में लगे हैं।