सोना उच्चतम स्तर से इतने रुपये सस्ता, 69 हज़ार रुपये के पार निकली चांदी
गुरुवार को सोना वायदा भारी उतार चढ़ाव के साथ बंद हुआ। गुरुवार को इंट्रा डे में सोना 48500 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर भी गया था। आज सोना अगस्त वायदा 100 रुपये की हल्की कमजोरी के साथ 48300 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। सोना इस हफ्ते अबतक 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है।
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 7900 रुपये सस्ता मिल रहा है।
चांदी का सितंबर वायदा गुरुवार को इंट्रा डे में 69889 रुपये प्रति किलो तक गया था, अंत में करीब 280 रुपये की मजबूती के साथ 69680 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। आज भी चांदी वायदा करीब 100 रुपये की मजबूती दिखा रहा है। इस हफ्ते चांदी अबतक करीब 400 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। लेकिन एक बार भी 70,000 रुपये के पार क्लोजिंग नहीं हुई है।
