हिमाचल में जल्द भरने जा रहे है होमगार्ड के 700 पद

हिमाचल प्रदेश में 10 साल बाद होमगार्ड की भर्ती की जा रही है। प्रदेश में जल्द ही सरकार होमगार्ड के 700 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। साल 2015 में आखिरी बार हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती हुई थी, लेकिन अब सरकार 700 पद भरने जा रही है।
वर्तमान में प्रदेश में होमगार्ड की कुल संख्या 8 हजार है, जबकि इनकी मांग काफी ज्यादा है। इसके चलते प्रदेश सरकार जल्द नै बी हरतियाँ करने जा रही है। नए होमगार्ड स्वयंसेवकों के पारिश्रमिक और अन्य संबंधित लागतों के लिए 24 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है ।
होमगार्ड विभिन्न कार्यों में पुलिस और नागरिक प्रशासन की सहायता करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है, चाहे कानून और व्यवस्था बनाए रखना हो, यातायात नियंत्रण, निर्वाचन ड्यूटी, या बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन इत्यादि। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं के दौरान भी होमगार्ड फ्रंट फुट पर दीखते हैं।