दिल्ली में प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार, हवा की स्थिति अभी भी 'बहुत खराब'
एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में पारा लगातार गिर रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता काफी खराब है। ऐसे में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं लेकिन प्रदूषण की स्थिति लगभग जस की तस बनी हुई है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 352 पर है। सफर-इंडिया के मुताबिक यह 'बहुत खराब' की श्रेणी में आता है। प्रदूषण के मौजूदा हालात को काबू करने के मकसद से दिल्ली में लगाई गई कई पाबंदियां आज खत्म हो रही हैं। आज दिल्ली सरकार प्रदूषण के हालात को देखते हुए इन पाबंदियों की समीक्षा करेगी। इसी दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और मौजूदा हालात की समीक्षा करेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से शहर में निर्माण कार्यों पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है।
