अमित शाह की दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक आज
देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 2 महीनों से किसान धरना दे रहे है। इसी बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में हो रही है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अमित शाह इस बैठक में सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और रिव्यू मीटिंग लेंगे। बता दें कि राजधानी दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है, जहां पुलिस का जिम्मा सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के हाथ में ही आता है। पिछले दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं के आस-पास हजारों की संख्या में किसान डटे है। किसानों की ओर से दिल्ली में आने की कोशिश की जा रही है।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर राजपथ पर परेड निकलनी है। जिसके चलते सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। किसान संगठनों ने दिल्ली पुलिस से रैली निकालने की इजाजत मांगी है, जिसको लेकर पुलिस सीधे सुप्रीम कोर्ट के पास गई थी। हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने कहा कि शहर में किसे प्रवेश देना है और किसे नहीं, इसका फैसला कोर्ट नहीं बल्कि पुलिस ही करेगी।