बिहार : एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकराई सूमो कार, परिवार सहित चालक की मौत
( words)
बिहार में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। बिहार के लखीसराय जिले के सिकन्दरा-शेखपुरा एनएच 333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक एवं सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई है। इसमें सूमो पर सवार चालक सहित एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर मौत हो गई है। सूमो पर कुल 10 लोग सवार थे। चार सवारी का शव सड़क पर फेंका गया जबकि चालक सहित दो लोग सूमो में फंसे रह गए। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए थे। वंही ट्रक एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदा हुआ था।
