बीजेपी मना रही अपना 41वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी बोले-भाजपा दिल जितने का अभियान है
भाजपा आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। देश के हर राज्य और जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, भाजपा दिल जीतने का अभियान है, इसीलिए हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सभी को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं और ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है।