मुंबई के शिवाजी नगर में इमारत ढही, 3 की मौत, 10 ज़ख़्मी
( words)
मुंबई के शिवाजी नगर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए है जानकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे के करीब शिवाजी नगर के गोवंडी इलाके में दो मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस इमारत में 13 लोग रह रहे थे। घायल 10 लोगों में से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
गौरतलब है कि मुंबई और आस पास के इलाकों में बीते पांच दिन काफी बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रशासन को कई जगहों पर जलभराव के समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। गुरुवार को मुंबई के कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवा भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। हालांकि कुछ समय के बाद ही हालात सामान्य हो गए थे।
