करसोग में खाई में गिरी कार पति-पत्नी की मौत, तीन घायल
राज सोनी, करसोग
पंडार में मंगलवार देर शाम एक कार के खाई में गिरने से पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अन्य तीन घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सुन्दरनगर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को निहरी क्षेत्र के पंडार में कार के खाई में गिरने पाँच लोग घायल हो गए थे जिन्हे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा लाया गया। लेकिन 33 वर्षीय इंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं अन्य लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। लेकिन उपचार के दौरान देर रात इंद्र सिंह की 27 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है और अन्य तीन घायलों का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। वहीं आज मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
