पंजाब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, मतगणना जारी

पंजाब में आज नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पंजाब में अभी तक निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिल रहा है। यहाँ पर कांग्रेस पहले स्थान पर चली हुई है इसके साथ ही दूसरे नंबर पर आकाली दल चल रही है इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अपना खाता खोल दिया है। बता दें की पंजाब में इस बार चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
फरीदकोट में भाजपा की करारी हार
फरीदकोट नगर काउंसिल में कांग्रेस को 16, अकाली दल को 7, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय को 1-1 सीट मिली है। भाजपा यहां खाता नहीं खोल पाई है।
अमृतसर में अकाली दाल ने हासिल की जीत
अमृतसर वार्ड नंबर 37 से कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है। जीरकपुर के वार्ड 16 से अकाली दल के बलजीत जीत गए हैं।
पठानकोट में कांग्रेस ने हासिल की जीत
पठानकोट की सुजानपुर नगर काउंसिल में कुल 15 वार्ड हैं। यहां 6 पर बीजेपी, 8 पर कांग्रेस, एक पर निर्दलीय को जीत हासिल हुई है। गुरदासपुर जिले के बटाला में कांग्रेस 17, अकाली दल 2 और बीजेपी एक सीट पर चुनाव जीती है। श्रीहरगोविंदपुर नगर काउंसिल में सभी 11 वार्ड में निर्दलीयों का कब्जा रहा है। पटियाला की पातड़ां नगर काउंसिल में 6 वार्ड कांग्रेस, 3 अकाली दल और 4 निर्दलीयों के खाते में गए हैं। वहीं, नाभा में दो वार्ड पर अकाली, एक पर निर्दलीय और तीन वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है।
कपूरथला में कांग्रेस का कब्ज़ा
कपूरथला निगम के 50 वार्ड में कांग्रेस 44, आजाद 2, अकाली दल 3 वार्ड में विजेता बनी है। एक सीट पर टाई रहा है। भाजपा और आप को कोई सीट नहीं मिली है।
अबोहर में कांग्रेस ने मैदान मारा
नगर निगम अबोहर में भी कांग्रेस अव्वल है। वार्ड नंबर एक से 28 और 35 से 42 तक कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। अन्य पार्टियों का अभी तक परिणामों में सूपड़ा साफ हो गया है। राजपुरा में भी कांग्रेस का दबदबा है। 27 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा दो, आप और शिअद के खाते में एक-एक सीट आई हैं। नवांशहर के 19 वार्ड में से कांग्रेस ने 11 पर जीत हासिल कर ली है।
होशियारपुर में कांग्रेस कब्ज़ा
होशियारपुर में अब तक 40 सीटों के नतीजे प्राप्त हुए हैं जिनमें से 30 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। आप ने भी खाता खोल लिया है। सुनाम में आम आदमी पार्टी को अभी तक एक भी सीट नही मिली है। 17 वार्ड में से 13 पर कांग्रेस और 4 पर आजाद उम्मीदवार का कब्जा हुआ है।
पूर्व भाजपा मंत्री की पत्नी को मिली हार
बनूड़ की 13 में से 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। एक सीट अकाली दल के खाते में गई है। होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद को बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी राकेश सूद 5 नंबर वार्ड से हार गई हैं।
मजीठा में 13 में से 10 सीटें अकालियों के खाते में
प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटों पर अकाली प्रत्याशी जीत चुके हैं। आम आदमी पार्टी फिलहाल तीसरे नंबर पर है। मजीठा की 13 एमसी सीटों में से 10 पर अकाली दल का कब्जा हो चुका है।
रायकोट में कांग्रेस आगे
रायकोट के सभी 15 वार्ड से कांग्रेस जीत गई है। रायकोट नगर काउंसिल पर पहली बार कांग्रेस ने परचम लहराया। जलालाबाद में 17 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है।
नूरमहल में 12 निर्दलीय जीते
नूरमहल में इस बार निर्दलीयों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यहाँ पर अभी तक 12 निर्दलीय उमीदवार जीते है। नंगल में 15 सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर आजाद प्रत्याशी अभी तक विजयी हुए हैं। लोहियां में भी 9 सीटों पर कांग्रेस 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। नूरमहल में सभी राजनीतिक दलों को पीछे करते हुए 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा एक सीट पर विजयी हुई है।
कोटकपूरा के चार वार्ड कांग्रेस के हाथ
कोटकपूरा नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की ज्योति मित्तल, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के भूपिंदर सिंह, वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के पलविंदर कौर और वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के घनश्याम मित्तल जीत गए हैं।
मंडी गोबिंदगढ़ के चार वार्ड पर कांग्रेस का कब्ज़ा
मंडी गोबिंदगढ़ के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस की पूजा रानी, वार्ड नंम्बर 2 से कांग्रेस के चरनजीत सिंह, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की टीना शर्मा और वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के अरविंद सिंगला को जीत मिली है। जलालाबाद के वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस पार्टी के राज कुमार डूमड़ा ने विजय प्राप्त की है।
बठिंडा में कांग्रेस ने जीते चार वार्ड
अभी तक बठिंडा के चार वार्डों 1, 3, 4 और 6 के नतीजे आए हैं। सभी से कांग्रेस को जीत मिली है। वार्ड एक से मंजीत कौर संधू, तीन से सिमरनजीत कौर, चार से सुखदीप सिंह और छह से बेअंत सिंह की जीत हुई है।