झारखंड में सीआरपीएफ जवान पर लगा माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति का आरोप, तीन गिरफ्तार
( words)
झारखंड में आतंक निरोधक दस्ते ने माओवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। झारखंड पुलिस के एटीएस के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान समेत गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा को हथियारों की आपूर्ति करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए है। बिहार पुलिस की मदद से अनिवाश और ऋषि की गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी की गई। पंकज को झारखंड पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया।
