डाडासीबा : सांस्कृतिक रगांरग कार्यक्रम के साथ सम्पन हुआ एनएसएस शिविर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आज समापन हो गया। इस समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ गणेश दत शर्मा ने कहां कि शिक्षा अनमोल है, शिक्षा के बिना विद्यार्थी का जीवन अधूरा है। विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिससे विद्यार्थी उन्नति की मंजिले तय कर सकता है। डॉक्टर गणेश दत्त शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर एनएसएस शिविर के प्रभारी अशवनी सपेहिया ने बताया कि शिविर में 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इन 7 दिनों में राधा कृष्ण मंदिर मुख्य बाजार तालाब की सफाई, रास्तों की सफाई, सिविल हॉस्पिटल में स्वच्छता अभियान चलाया गया व स्कूल के कॉम्प्लेक्स को सुंदर बना कर पेश किया गया। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस प्रभारी अशवनी सपेहिया, पीओ सरोज कुमारी, एसएमसी प्रधान नीलम चौधरी, कमेटी सदस्य व स्कूल का स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
