देहरा: मलकीती जमीन से काटे 4 चन्दन के पेड़, अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज
( words)
ज्वालामुखी पुलिस थाना के अंतर्गत एक मलकीती जमीन से 4 चन्दन के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना ज्वालामुखी में शिकायतकर्ता के तौर पर वन विभाग में बतौर बीओ ज्वालामुखी राजेश कुमार ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने राकेश और त्रिपुरारी मिश्रा की मलकिती जमीन से 16 नवम्बर की रात को 4 चंदन के पेड़ काटे दिए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने की।
