लगातार तीसरे दिन डीजल के दाम में आई गिरावट, पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
लगातार तीसरे दिन डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। डीजल के दाम में जहां 20 पैसे की कमी हुई है। डीजल के दाम में कटौती के बाद दिल्ली अब इसकी कीमत 89.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं पेट्रोल के दाम पिछले करीब 34 दिनों से जस के तस बन हुए हैं। पेट्रोल अभी भी दिल्ली में 101.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
पिछले तीन दिनों में डीजल 60 पैसा सस्ता हो गया है। इससे पहले गुरुवार और बुधवार को भी डीजल की कीमतों में 20-20 पैसे की कमी दर्ज की गई थी। डीजल के दामों में कमी के कारण इसके उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार सुस्ती का दौर बना हुआ है। कीमतों में भारी गिरावट के कारण क्रूड ऑयल का दाम बीते चार महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
