हिमाचल लोक सेवा आयोग की चेयरमेन डॉ रचना गुप्ता की शपथ टली
( words)
हिमाचल लोक सेवा आयोग की चेयरमेन डॉ रचना गुप्ता व तीन सदस्यों की शपथ टल गई है। आज सुबह साढ़े आठ बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। लेकिन फिलहाल शपथ को टाल दिया गया है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री की व्यस्तता को शपथ टालने की वजह बताया जा रहा है। हलांकि चेयरमैन व तीन सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। शपथ की नई तारीख अभी तय नही हुई है।
