हिमाचल : चुनाव आयोग ने घोषित की उपचुनाव की तारीख, 30 अक्तूबर होगा चुनाव
( words)
चुनाव आयोग ने हिमाचल समेत तमाम राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये चुनाव 30 अक्टूबर को होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर ये उपचुनाव होंगे। मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के लिए ये चुनाव होंगे। विधानसभा उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकते हैं। 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 30 अक्तूबर (सोमवार को होगा) और मतगणना 2 नवंबर को होगी।
