जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक जवान शहीद
( words)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आयी है। इसी इलाके में 6 अगस्त को पुलिस ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले में सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। राजौरी के पुलिस अधीक्षक नबी कासबा ने बताया की मुठभेड़ अभी भी जारी है।
