हिमाचल काडर के आईएएस अफसराें का पलायन, डेपुटेशन पर 21 ऑफिसर्स
हिमाचल काडर के आईएएस अफसराें का पलायन हर साल हाेते जा रहा है। पहले से ही अफसराें की कमी से जूझ रहे हिमाचल काे आईएएस अफसराें के डेपुटेशन की चिंता हमेशा सताने लगती है। प्रदेश में 123 के काेटे में 102 अफसराें से ही काम चल रहा है। हालांकि बीते दिनों 1997 बैच के आईएएस अफर सुभाशीष पांडा डेपुटेशन से वापस लाैट चुके हैं, लेकिन उनके अलावा अभी 21 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर सेवाएं दे रहे हैं। बताया गया कि प्रियतु मंडल और शाइना जल्द ही हिमाचल वापस लाैटेंगे। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी प्रियतु मंडल वर्तमान में इंटर कैडर डेप्युटेशन पर पश्चिम बंगाल में हैं। वह जल्द लौट रहे हैं। इनके अलावा 2007 बैच की अफसर शाइना मोल भी आने वाली हैं। वह वर्तमान में स्पाइस बोर्ड कोची में डायरेक्टर फाइनांस हैं। प्रदेश सरकार के मुताबिक प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हिमाचल काडर के आइएएस अफसरों को वापस बुलाने के लिए हिमाचल सरकार ने पिछले साल काम शुरू किया था। उस समय प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रतिनियुक्ति पर गए किसी भी अफसर को अब एक्सटेंशन नहीं दी जाएगी। इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की अवधि पांच वर्ष है, लेकिन कई सालों से ये बाहर ही डटे हैं। सूत्राें से मिली जानकारी के मुताबिक 10 आइएएस अफसराें को राज्य से बाहर गए 7 साल का समय हो रहा है। ये एक्सटेंशन 2021 में खत्म हो रही है। जिन अधिकारियों का प्रतिनियुक्ति कार्याकाल खत्म हो गया है उनमें अधिकतर अधिकारी केरल, झारखंड व चेन्नई में व भारत सरकार में नई दिल्ली स्थित विभिन्न मंत्रालयों में सेवाएं दे रहे हैं।
7 एचएएस अधिकारियाें की टली इंडक्शन
कोरोना महामारी के कारण एचएएस से आईएएस की इंडक्शन भी टल गई है। हिमाचल प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की इंडक्शन आईएएस कैडर में होनी हैं। इनमें अश्वनी राज शाह, कुमुद सिंह, विनय सिंह, हरंबस ब्रैस्कॉन, रीमा कश्यप, शुभकरण और सुमित खिमटा शामिल हैं। इस बारे में यूपीएससी के चेयरमैन का शिमला दौरा भी तय हो गया था। बताया गया कि शिमला के पीटरहाफ में 5 अप्रैल को ये डीपीसी तय हुई थी, लेकिन कोरोना पर पीएमओ से जारी प्रोटोकॉल के बाद इसे अब टाल दिया गया है। फिलहाल ये इंडक्शन कब होगी, ये तय नहीं है। इस इंडक्शन के बाद हिमाचल सरकार को आईएएस कैडर में ज्यादा अफसर मिल जाएंगे।
- हिमाचल काडर के ये आईएएस हैं सेंट्रल डेपुटेशन पर
- अफसर बैच प्रतिनियुक्ति स्थान
- संजीव गुप्ता 1995 दिल्ली
- तरुण कपूर 1987 दिल्ली
- ए.रजा रिजवी 1988 दिल्ली
- के. संजय मूर्ति 1989 दिल्ली
- अनुराधा ठाकुर 1994 दिल्ली
- भरत खेड़ा 1995 दिल्ली
- आरडी नजीम 1995 दिल्ली
- मनीष गर्ग 1996 दिल्ली
- अमनदीप गर्ग 1999 दिल्ली
- पुषपेंद्र राजपूत 1999 दिल्ली
- आर सेलवाम 2001 चेन्नई
- नंदिता गुप्ता 2001 दिल्ली
- अभिषेक जैन 2002 चंडीगढ़
- एम सुधा देवी 2003 तमिलनाडू
- प्रियंका वासू 2004 काेलकात्ता
- मीरा माेहंती 2005 पीएमओ दिल्ली
- रिजेश चाैहान 2005 दिल्ली
- प्रियतू मंडल 2006 पश्चिम बंगाल
- शाइना मोल 2007 दिल्ली
- कदम संदीप 2008 महाराष्ट्रा
- आशीष सिंघमार 2008 झारखंड