गोकुल बुटेल होंगे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी, आदेश जारी
( words)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्ति किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। वीरभद्र सिंह की सरकार में भी गोकुल बुटेल को सलाहकार(आईटी) नियुक्त किया गया था। पालमपुर से सम्बन्ध रखने वाले गोकुल बुटेल कांग्रेस के निष्ठावान बुटेल परिवार से आते है। गोकुल गाँधी परिवार के भी करीबी माने जाते है। चुनाव के दौरान कांग्रेस के वॉर रूम की ज़िम्मेदारी भी गोकुल बुटेल के ही पास थी।
