सोने चाँदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानिए आज का गोल्ड प्राइज | Gold Silver Prices India
सोने और चांदी के दाम में आज ज्यादा घटत-बढ़त नहीं देखी जा रही है। सोने के दाम में सुबह ट्रेड खुलने के बाद लगभग स्थिर कारोबार हो रहा है और चांदी भी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रही है। सोने के दाम में आज जो मामूली गिरावट आई है उसके पीछे डॉलर की बढ़ती कीमत को कारण माना जा सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का फरवरी वायदा 0.02 फीसदी नीचे यानी 47,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के दाम मार्च वायदा पर 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 61,575 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से देखे जा रहे हैं। सुबह बुलियन मार्केट खुलने के बाद फरवरी वायदा पर सोना 27 रुपये या 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ एमसीएक्स पर 47,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं चांदी में मार्च वायदा पर 68 रुपये या 0.11 फीसदी की तेजी के बाद 61,606 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बने हुए थे। स्पॉट गोल्ड में 1782.95 डॉलर प्रति औंस के रेट हैं जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में सपाट कारोबार देखा गया और ये 1783.60 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
| Gold Silver Prices India
