पांच दिन की गिरावट के बाद आज फिर बढ़े सोने-चाँदी के दाम, जानिए आज का भाव
लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत आज 0.50 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 46,089 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई। जबकि कल 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ इसके दाम पिछले 4 महीने के निचले स्तर तक आ गए थे। मंगलवार को चांदी के दामों में भी बढ़त देखने को मिली है। आज इसके दाम 0.90 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 63,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। पिछले सेशन में चांदी के दाम 62,637 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए थे।
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज यहां स्पॉट गोल्ड 1,730.47 डॉलर प्रति औंस के साथ अपने रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंच गया है। वहीं यूएस गोल्ड की कीमत में आज 0.4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है और ये 1,732.90 डॉलर प्रति औंस हो गया ह। बता दें कि, भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती हैं। एमसीएक्स ट्रेडिंग में सोने और चांदी की मांग भी इन धातुओं की कीमतों पर काफी असर डालती हैं।
