करीब 1000 रूटों पर HRTC की बस सेवाएं सस्पेंड
( words)
भारी बरसात के चलते हिमाचल प्रदेश में कई रुट प्रभावित हैं। जानकारी के अनुसार अकेले HRTC के 1008 बस रूट और निजी बसों को मिलाकर 1500 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीँ राज्य से बाहर चलने वाली निगम की 452 बसें विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण रूकी हुई हैं।
भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली, कालका-शिमला नेशनल हाईवे समेत 1321 सड़कें जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद हैं। 25 से ज्यादा पुल पानी में समा गए हैं। इससे परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बारिश के कारण करीब 1400 सड़कें ठप्प है। प्रदेश में इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।