तबाही की बरसात ; जन जीवन बुरी तरह प्रभावित
( words)
हिमाचल प्रदेश में बरसात ने तबाही मचा दी है। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आई आपदा में 20 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बरसात ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है और आगामी 15 तारीख तक मौसम ख़राब रहने का अनुमान है।
- अनुमान के अनुसार बरसात से हिमाचल प्रदेश में करीब 4 हजार करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है।
- भारी बारिश के कारण 1400 सड़कें ठप है। चंडीगढ़-मनाली, कालका-शिमला नेशनल हाईवे समेत 1321 सड़कें जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद हैं। करीब 1000 रूटों पर HRTC की बस सेवाएं सस्पेंड हैं।
- 25 से ज्यादा पुल पानी में समा गए हैं। इससे परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर घंडल में बैली ब्रिज भी लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त हो गया है।
- प्रदेश में करीब 800 पेयजल योजनाएं ठप है। नदियों में गाद के कारण लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा।
- प्रदेश में लगभग 4700 के ट्रांसफॉर्मर ठप है। कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट की स्थिति है।
