2 जगह बादल फटा, तबाही का मंजर
( words)
लगातार हो रही बारिश में हिमाचल प्रदेश में जन जीवन पूरी तरह प्रभावित है। 800 से ज्यादा सड़कें बंद है, कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट है। कई भवन अब तक बरसात में ध्वस्त हो चुके है। अधिकांश नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।
- कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के पुलगा में रविवार दोपहर बाद बादल फटने से खूब तबाही हुई।
- मंडी जिले के थुनाग में बादल फटने से मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस गया।
- लाहौल स्पीति के चंद्रताल में लैंडस्लाइड के बाद सड़क बंद होने से 200 लोग फंस गए।
- परवाणू-शिमला फोरलेन, चंडीगढ़-मनाली, ठियोग-खड़ापत्थर नेशनल हाईवे, मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे भी जगह-जगह लैंड स्लाइड के कारण बंद रहा।
- हेरिटेज कालका-शिमला तथा अंबाला-ऊना ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें भी बंद।