प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस माह से मिलेगा एक किलो अतिरिक्त आटा
( words)
हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आटे का अतिरिक्त कोटा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने एपीएल राशन कार्ड धारकों को एक किलोग्राम अतिरिक्त आटा देने का निर्णय लिया है। जिसके चलते अब राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 12 किलोग्राम आटा मिलेगा। जबकि पूर्व में प्रति राशन कार्ड 11 किलोग्राम आटा दिया जाता था।
