झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में हुआ आईईडी बम धमाका, दो जवान शहीद, तीन घायल
( words)
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में गुरुवार को आईईडी बम धमाका हुआ। इसमें दो जवान शहीद जबकि तीन घायल हो गए हैं। यह धमाका सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। धमाके में झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन का भी एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सीआरपीएफ ने दी है। वहीं झारखंड पुलिस का कहना है कि आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था। धमाके के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
