महंगाई : सरकारी तेल कंपनियों ने कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में किया इज़ाफ़ा
( words)
आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ती ही जा रही है। 1 दिसंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया है। आज से गैस सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, पिछले महीने ये सिलेंडर 266 रुपये महंगा हो गया था। बता दें ये इजाफा सिर्फ कामर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी रसोई गैस के लिए पुराने वाले रेट्स ही चुकाने होंगे। आज की गई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर का दाम 2100 रुपये के भी पार पहुंच गया है। इसके अलावा दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है।
