साई इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
( words)
साई इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दूसरी से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एक इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार अलग-अलग सदनों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों से खेल, साहित्य, गणित और विज्ञान के प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने सवालों के तेजी से जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता थी। हालांकि, सभी सदनों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में मून हाउस ने पहला और अर्थ हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।
