कांगड़ा में कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा, अचानक गिरा लेंटर; 25 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
कांगड़ा में कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से 25 घायल; 3 गंभीर
कांगड़ा जिले में कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक लेंटर पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान लेंटर अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद करीब 25 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेंटर पर क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।
फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि लेंटर की क्षमता कितनी थी और उस पर कितने लोग मौजूद थे।
