केदारनाथ में बड़ा हाद*सा, यात्रा मार्ग पर मलबा गिरने से 3 यात्रियों की मौ*त, 5 घाय*ल

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हाद*सा हो गया। चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। इस दौरान यात्रा पर जा रहे तीन तीर्थयात्री की मौ*त हो गई, जबकि पांच घाय*ल हो गए। वहीं, कई यात्रियों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। मृ*तकों में दो यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं, वहीं, एक स्थानीय है। घा*यलों में भी दो यात्री महाराष्ट्र के व अन्य स्थानीय बताए जा रहे हैं। घा*यलों को उपचार के लिए गाैरीकुंड अस्पताल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बता दें कि केदारनाथ में 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा रहता है। चीरबासा भूस्खलन जोन है, जहां प्रत्येक बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां बीते वर्ष भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई थी।