महाराष्ट्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 26 नक्सली ढेर, चार जवान घायल
गढ़चिरौली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 युनिट ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में पुलिस के चार जवान घायल हुए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. बड़ी मात्रा मे नक्सल सामग्री बरामद हुई है। इलाके का मुआयना किया जा रहा है। कई और नक्सलियों के मारे जाने की उम्मीद है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई से करीब 920 किलोमीटर दूर जिले के ग्यारहबत्ती वन क्षेत्र के धनोरा में शनिवार सुबह पुलिस की टीम के तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।
