मॉनसून सत्र : संचार मंत्री से पेपर छीनकर फाड़ने वाले TMC सांसद शांतनु सेन राज्यसभा से सस्पेंड
( words)
मॉनसून सत्र में पेगासस जासूसी कांड, किसान आंदोलन, दूसरी लहर में कोरोना से मौत के मामले को लेकर अब तक दोनों सदन सुचारू ढंग से नहीं चल पाए हैं। गुरुवार को नौबत यहां तक आ पहुंच आई कि राज्यसभा में जब संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगासस जासूसी कांड पर बयान दे रहे थे तो उनके हाथ से स्टेटमेंट का पेपर छीनकर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने फाड़कर उपसभापति की तरफ उछाल दिया। संचार मंत्री के हाथ से पेपर छीनकर फाड़ने वाले शांतनु सेन को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया है। सरकार की ओर से उनके निलंबन का प्रस्ताव रखा गया था. फिलहाल विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित है।
