प्रसिद्ध संगीतकार वनराज भाटिया का 93वें साल की उम्र में निधन, शो तमस के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
हिंदुस्तानी और पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत पर बराबर की पकड़ रखने वाले दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर और नेशनल अवॉर्ड विनर वनराज भाटिया का शुक्रवार सुबह मुंबई में अपने आवास पर निधन हो गया। उम्र संबंधी बीमारी से ग्रस्त होने के कारण प्रसिद्ध संगीतकार वनराज भाटिया ने 93 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा लेली। वनराज सिंगल थे और साउथ मुंबई के घर में अकेले रहते थे। उनके निधन पर एक्टर फरहान अख्तर ने शोक व्यक्त कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके काम को याद किया है।
वनराज ने 70s,80s और 90s में एडवर्टाइजिंग जिंगल कंपोज किए थे। उन्होंने लगभग 7000 जिंगल कंपोज किए। वनराज ने फिल्मों व टीवी शोज के लिए भी म्यूजिक बनाया है। उन्होंने मंथन, भूमिका, जाने भी दो यारों, 36 चौरंगी लेन, जुनून जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया है। भारत एक खोज और तमस जैसे टीवी शोज के लिए भी उन्होंने म्यूजिक बनाया। उन्हें भारत के वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक का सबसे बड़ा कंपोजर कहा जाता है। उन्होंने 1988 में टीवी शो तमस के लिए अपने म्यूजिक स्कोर के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता वहीं, 2012 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था।