दिल्ली : रात तीन बजे पहुंची 250 भारतीयों के साथ यूक्रेन से एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट
( words)
यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीचे फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालना शुरू किया, पहली उड़ान के साथ शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को मुंबई वापस लाया गया। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी निकासी उड़ान रविवार सुबह करीब तीन बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन 250 भारतीय नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो यूक्रेन से स्वदेश लौटे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीयों की घर वापसी से बेहद खुशी है। मेरे सहयोगी वी मुरलीधरन के साथ हमने युक्रेन से लौटे 250 भारतीयों का स्वागत किया।