प्रवीण कुमार ने ली आखरी सांस, महाभारत का 'भीम' बन मिली थी प्रसिद्धि
अभिनय के साथ-साथ प्रवीण कुमार सोबती ने खेल की भी दुनिया में कई खिताब अपने नाम कर चुके थे। प्रवीण कुमार हैमर और डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रवीण कुमार ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि उन्हें प्रसिद्धि महाभारत में भीम की ही भूमिका से मिली है। लंबे चौड़े प्रवीण कुमार सोबती ने अपने अभिनय के जरिए भीम के किरदार में जान फूंक दी थी। आपको बता दें कि महाभारत सीरियल को बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी।