इतिहास की किताबों में हिन्दू राजाओं पर केवल 2-3 लाइनें क्यों? : अक्षय कुमार
( words)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित अपनी फिल्म पर बोलते हुए कहा कि भारतीय राजाओं के बारे में इतिहास की किताबों में कम उल्लेख किया गया है, हलाँकि आक्रांताओं के बारे में अधिक लिखा गया है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म 'पृथ्वीराज' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार ने एक साक्षात्कार में कहा कि दुर्भाग्य से हमारे इतिहास की किताबों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में केवल दो-तीन लाइनें हैं, लेकिन आक्रांताओं के बारे में बहुत कुछ उल्लेख किया गया है। अभिनेता ने शिक्षा मंत्री से अपील करते हुए कहा कि इतिहास की किताबों में हमारी संस्कृति और हमारे महाराजाओं के बारे में ज्यादा कुछ नहीं है।