जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन से बरामद हुए हथियार, बढ़ाई गई सुरक्षा
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बाबर नाले के पास संदिग्ध ड्रोन से हथियार गिराए गए हैं। सुरक्षाबलों को दो पिस्तौल और पांच मैगजीन मिली हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सेना और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त से लेकर हाई अलर्ट है।
जिस नाले के पास से हथियार मिले हैं, वो आतंकियों की घुसपेठ के लिए पहले भी इस्तेमाल होता रहा है। इसी के आस पास तलाशी के दौरान एक पैकट मिला। इसे सुरक्षाबलों ने खोल कर देखा तो उसमें आतंक का समान बरामद हुआ। बरामद हथियारों की जांच की जा रही है।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पर भारत के खिलाफ साजिश रची गई हो। जम्मू एयरबेस पर ड्रोन से हमले के बाद भी कई बार पाकिस्तान ने भारत की सीमा पर ड्रोन भेजे हैं। लेकिन हर बार भारत के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम किया है।
