टैक्टर रैली : पाकिस्तान रच रहा हिंसा की साजिश, सुरक्षा एजेन्सी ने किया खुलासा
( words)

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकलने की अनुमति मिल गई है। पुलिस ने सशर्त इस रैली को मंजूरी दी है। ट्रैक्टर रैली के लिए रुट सुनिश्चित किये है ,वंही से टैक्टर रैली निकलेगी। इस बीच पुलिस का दावा है कि रैली में गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तान साजिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान में 13 से 18 जनवरी के बीच 308 ट्विटर हैंडल बने हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने रविवार को किसानों के साथ रैली का रूट मैप तय किया। उन्होंने कहा रैली का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी चुनौती है। इसके लिए दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा पुलिस पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करेगी, किसान संगठनों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।