परागपुर : एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने बाबा सिद्ध चानो दांगड़ा में टेका माथा
( words)
ऐतिहासिक मन्दिर बाबा सिद्ध चानो दांगड़ा में बुधवार को एडवोकेट जनरल अनूप रत्न ने माथा टेका। इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस परागपुर अध्यक्ष मनोज शर्मा सन्नी भी उपस्थित रहे। बताते चलें कि अनूप रत्न एडवोकेट जनरल (महाधिवक्ता) नियुक्त किये गए हैं। वहीं नियुक्त होने के बाद उन्होंने पहली बार बाबा सिद्ध चानो के दर्शन किये। रागपुर पहुँचने पर युवा कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने अनूप रत्न से विधिवत पूजा करवाकर बाबा के दर्शन करवाए
